स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 45 अंक से अधिक के नुकसान में रहा। एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के साथ उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में गिरावट आई।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 45.46 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,466.39 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 437.93 अंक तक लुढ़क गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22,302.50 अंक पर स्थिर रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 83.51 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर अपरिवर्तित रुख के साथ बंद हुआ।
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये की गिरावट के साथ 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…