मुंबई: शेयर बाजारों में पांच दिनों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में 1,293 अंक का उछाल दर्ज किया गया। तेजी के बीच एनएसई निफ्टी भी 24,834 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ। इससे पहले के पांच कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स 1,303.66 अंक यानी 1.60 अंक टूट गया था। वहीं निफ्टी 394.75 अंक यानी 1.59 नीचे आया था।
बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 1,292.92 अंक यानी 1.62 प्रतिशत उछलकर 81,332.72 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,387.38 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 428.75 अंक यानी 1.76 प्रतिशत चढ़कर 24,834.85 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 2,605.49 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।
2026 के मध्यावधि चुनावों के बाद पूरे अमरीका में वोटों की गिनती चल रही है।…
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…
भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…