बिज़नेस

लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले सेंसेक्स, निफ्टी अपने उच्च स्तर पर

लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग सरकार की जीत के अनुमान के बीच घरेलू बाजारों सेंसेक्स के सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने से निवेशकों की आय 12.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,777.58 अंक या 3.75 प्रतिशत उछलकर 76,738.89 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। शेयरों में भारी तेजी के बाद बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सुबह के कारोबार के दौरान 12,48,952.68 करोड़ रुपये बढ़कर 4,24,61,833.82 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

कई ‘एग्जिट पोल’ में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अनुमान लगाया गया है। लोकसभ चुनाव के परिणाम चार जून को आएंगे।

सेंसेक्स के सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। पावर ग्रिड, एनटीपीसी, लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक उछाल आया।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,613.24 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचे

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए…

3 घंटे ago

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए…

3 घंटे ago

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर…

3 घंटे ago

असम, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्‍न

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न…

3 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से भेंट की

गृह मंत्रालय के 'वतन को जानो' कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय…

3 घंटे ago