घरेलू शेयर बाजारों में आज पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी तेजी थम गयी और बीएसई सेंसेक्स 609 अंक फिसल गया। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुझानों के बीच बैंक, वित्तीय और टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों में बिकवाली से बाजार नुकसान में रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 609.28 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,730.16 अंक पर खिसक आया।
अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को सात पैसे की गिरावट के साथ 83.35 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली से स्थानीय मुद्रा प्रभावित हुई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और जोखिम से बचने की धारणा ने स्थानीय मुद्रा को प्रभावित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.30 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में उसने 83.30 से 83.36 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। अंत में 83.35 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से सात पैसे कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…
निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…
केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…
सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…
भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…