भारत

अगले दो दिन तक मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिन तक मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में आज लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, ओडिशा, पंजाब, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में भी आज लू चलने की आशंका है। अगले दो दिन तक आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में गर्म और उमस भरे मौसम का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। ओडिशा में आज रात गर्म रहने की संभावना है, जबकि राजस्थान और उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी की आशंका है।

मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी भारत, बिहार, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के कुछ हिस्सों में आज तेज वर्षा का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल में गंगाा की तलहटी वाले इलाके, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में अगले दो दिन तक ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भाग में कल बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने का भी अनुमान है।

दिल्ली के लिए, अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Editor

Recent Posts

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, खराब मौसम के बीच चार धाम यात्रा स्थगित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…

11 मिनट ago

भारत वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मुकाबला आज दोपहर तिरुवनंतपुरम में

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज…

15 मिनट ago

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य जन-जीवन अस्त-व्यस्त

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्‍य…

17 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूएन महासभा को किया संबोधित, मौजूदा वैश्विक संघर्ष और सीमा-पार आतंकवाद पर रहा फोकस

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि मौजूदा संघर्षों के बीच सभी पक्ष…

35 मिनट ago

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्‍यता के दावे का पुरजोर समर्थन किया

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी…

37 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एशियाई खेल में महिला कबड्डी टीम और पुरुष कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल में में महिला कबड्डी टीम और पुरुष कबड्डी टीम…

41 मिनट ago