भारत

देश के कई राज्‍यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

देश के कई राज्‍यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, गुजरात, ओडिशा, रायलसीमा, तेलंगाना, विदर्भ और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज लू चलने की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों, पंजाब, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और झारखंड में आज गरज के साथ आंधी आने की संभावना है।

गुजरात के अहमदाबाद में कल तापमान 44 दशमलव 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण हीट वेव परिस्थितियों के जवाब में, अहमदाबाद नगर निगम ने एक व्यापक ‘हीट एक्शन प्लान‘ सक्रिय कर दिया है। पहली बार, नागरिकों को दोपहर के चरम घंटों के दौरान वास्तविक समय में “हॉटस्पॉट” और वार्ड–वार तापमान की निगरानी करने में मदद करने के लिए एक क्यूआर कोड प्रणाली शुरू की गई है। मई की शुरुआत तक पारा 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना को देखते हुए, प्रशासनिक टीमें पूरे राज्य में गर्मी से संबंधित आपात स्थितियों से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं।

राजस्‍थान में तापमान में रिकार्ड वृद्धि का आम जन-जीवन पर असर पड़ा है। कल जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा, बाडमेर, फलौदी, चुरू, कोटा, चित्तोड़गढ और बीकानेर में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से उपर मापा गया। कई शहरों में रात का पारा भी 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से बिजली की खपत भी बढी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आगामी 24 घंटे हीटवेव का दौर जोरी रहेगा। हालांकि इस दौरान कहीं कहीं आंधी चलने के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है।

Editor

Recent Posts

भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को पूरी तरह से खारिज किया

भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को…

3 घंटे ago

भारत के संचार नेटवर्क की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संचार विभाग ने 14 स्वदेशी क्वांटम उत्पादों का अनावरण किया

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र,…

4 घंटे ago

NCSC ने तरनतारन मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए पाँच दिनों में कार्रवाई और रिपोर्ट की सिफारिश की

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC), के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अध्यक्षता में आज तरनतारन, पंजाब…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में…

4 घंटे ago

MoSPI ने पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ एक शोध अध्ययन करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने भारत में मासिक उपभोग खर्च हेतु एक पूर्वानुमानित…

4 घंटे ago