भारत

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘गार्जियन ऑफ द ब्‍ल्‍यू हॉरिजन’ से सम्मानित किया

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने एक विशेष समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज राष्ट्रपति के विशेष सम्मान – ‘गार्जियन ऑफ द ब्‍ल्‍यू हॉरिजन’ से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री को यह सम्मान उनके हरित नेतृत्व, विकासशील देशों के हितों को आगे बढ़ाने के प्रयासों और नीली अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन, समुद्री संसाधनों के सतत प्रबंधन और लघु द्वीप विकासशील राज्यों की विकासात्मक आकांक्षाओं को बढ़ावा देने के प्रति उनकी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया है। यह पहली बार है जब यह विशेष सम्मान प्रदान किया गया है।

प्रधानमंत्री ने यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध प्रतिबद्ध सभी देशों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उनकी विशेष मित्रता को और मजबूत करने में सहायक होगा। यह सम्मान प्रधानमंत्री की हरित ग्रह के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली), एक पेड़ मां के नाम, इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस- को स्‍वीकार करता है। यह सम्मान प्रधानमंत्री को सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए दिए गए कई पुरस्कारों- एफएओ द्वारा दिया गया एग्रीकोला मेडल, सियोल शांति पुरस्कार और संयुक्त राष्ट्र का ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ में से एक है।

यह सम्मान हिंद महासागर क्षेत्र में क्षमता विकास, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास की पहलों और साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में भारत की बढ़ती भूमिका को सेशेल्स द्वारा दिए जाने वाले महत्व को दर्शाता है।

Editor

Recent Posts

आईजीएल ने सीएनजी की कीमत में तीन रुपये 89 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड-आईजीएल ने सीएनजी की कीमत में तीन रुपये 89 पैसे प्रति किलोग्राम की…

13 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा, तेहरान अमरीका के साथ बातचीत के लिए तैयार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि तेहरान अमरीका के साथ बातचीत के…

13 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ अब तक के सबसे बड़े तेल समझौते की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला के साथ अब तक के सबसे बड़े तेल…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं…

13 घंटे ago

भारत-अर्जेंटीना संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की चौथी बैठक ब्यूनस आयर्स के पलासिओ सैन मार्टिन में आयोजित हुई

भारत-अर्जेंटीना संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की चौथी बैठक 24 अगस्त 2026 को ब्यूनस आयर्स के…

13 घंटे ago

डॉट और सी-डॉट ने स्वदेशी ऑप्टिकल संचार तकनीक के लिए ‘एंड-टू-एंड ऑप्टिकल नेटवर्क टेस्टबेड’ स्थापित करने हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार विभाग (डॉट) ने ‘सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ…

21 घंटे ago