शारदीय नवरात्र आज से आरंभ हो गए हैं। नौ दिन के इस अनुष्ठान में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्र के पहले दिन आज देवी के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की जा रही है। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना कर रहे हैं। व्रत रखने के साथ ही भक्त अपने घरों में कलश स्थापना कर रहे हैं और साथ ही साथ विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा के दर्शन भी कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार नवरात्रि का पावन अवसर बहुत विशेष है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जीएसटी बचत उत्सव के साथ-साथ स्वदेशी के मंत्र को भी इस दौरान नई ऊर्जा मिलने वाली है। आइए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम सामूहिक प्रयासों में जुट जाएं।”
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…
भारतीय पारंपरिक लोक और आदिवासी संगीत को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने और उसे व्यापक…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…