बिज़नेस

शेयर मार्केट न्यूज़: सेंसेक्स-निफ्टी में आज 4% से अधिक की गिरावट

प्रमुख भारतीय शेयर सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी में आज सुबह 4% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 2778 अंक गिरकर 72,585 पर आ गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 916 अंक गिरकर 21,988 पर आ गया। यह गिरावट वैश्विक बाजार में गिरावट के बाद आई है, जो बढ़ते व्यापार तनाव और अमरीका में बढ़ती मंदी की चिंताओं के कारण आई है।

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग करीब 11 प्रतिशत, जापान का निक्की 225 करीब सात प्रतिशत, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट छह प्रतिशत से अधिक और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी पांच प्रतिशत की गिरावट में रहा। अमेरिकी बाजारों में भी शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई थी। एसएंडपी 500 में 5.97 प्रतिशत, नैस्डैक कंपोजिट में 5.82 प्रतिशत और डॉव में 5.50 प्रतिशत की गिरावट आई थी। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.74 प्रतिशत लुढ़ककर 63.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

28 मिनट ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

3 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

3 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

17 घंटे ago