महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों पर 27 मार्च को होने वाले उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में सहयोगी शिवसेना और एनसीपी ने एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की है। शिवसेना ने नंदुरबार जिले के एक प्रमुख पार्टी कार्यकर्ता चंद्रकांत रघुवंशी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि एनसीपी ने संजय खोडके को मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी ने तीन सीटों के लिए नागपुर के पूर्व मेयर और फडणवीस के करीबी सहयोगी संदीप जोशी, राज्य भाजपा महासचिव संजय केनेकर और पूर्व विधायक दादाराव केचे की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। कल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 20 मार्च तक नाम वापस लिये जा सकते हैं।
भारत ने हरित ऊर्जा के निर्यातक के रूप में उभरने की दिशा में एक बड़ा…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…
वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एआई की संभावनाओं का उपयोग करने के साथ-साथ इसके…