भारत

शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की आगामी 100 दिनों की कार्य योजना पर बैठक की

ग्रामीण विकास एवं कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं की आगामी 100 दिनों की कार्य योजना पर कल शाम बैठक की। ग्रामीण विकास मंत्री ने आगामी 100 दिनों की कार्य योजना को सशक्त और प्रभावी रूप से कार्यान्वित करने पर ज़ोर दिया। उन्होनें कहा कि हम सबको मिलकर पूरी ताकत से, ग्रामीण विकास की हर योजना पर काम करना होगा तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत का सपना पूरा होगा।

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) पर चर्चा करते हुये उन्होनें इस बात का भी उल्लेख किया कि हमे बुज़ुर्गों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के आदर्श जीवन के लिए परियोजना की संरचना करनी है, जिसके लिए हमें हर समस्या को गंभीरता से लेना हैं, और इसके लिए अगर स्कीम की नियम प्रणाली में बदलाव की भी आवश्यकता हो तो, तो संशोधन भी किया जाएं।

दिशा कमेटियों की मह्त्वता पर जोर देते हए उन्होंने कहा कि दिशा कमेटियों (District Development Coordination and Monitoring Committees) को और मज़बूत बनाने की ज़रूरत है और इसके लिए वह सभी नवनिर्वाचित सांसदों को पत्र लिखकर आग्रह करेंगे जिससे हर छोटी-छोटी समस्याओं और प्रगतियों पर निरंतर ध्यान दिया जा सकें।

बैठक में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी, कमलेश पासवान और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थिति थे।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

4 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

4 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

4 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

7 घंटे ago