insamachar

आज की ताजा खबर

Shri Mata Vaishno Devi Yatra suspended for the 13th consecutive day due to bad weather
भारत

खराब मौसम के कारण श्री अमरनाथ जी और माता वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

जम्मू-कश्मीर में, खराब मौसम के कारण श्री अमरनाथ जी यात्रा आज से रोक दी गई है। मौसम अनुकूल होने और रास्तों को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद यात्रा फिर से शुरू की जाएगी। यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने खराब मौसम की चेतावनी के बाद वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। श्राइन बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है। श्रद्धालुओं को धैर्य रखने और श्राइन बोर्ड के आधिकारिक संचार माध्यमों से जारी सूचनाओं का पालन करने की सलाह दी गई है। मौसम की स्थिति में सुधार के बाद यात्रा फिर शुरू की जाएगी।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और जलभराव की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और जल स्रोतों से दूर रहने की सलाह दी है। इस वर्ष वैष्णो देवी पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख से अधिक हो गई है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *