सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 14,490 करोड़ रुपये का अधिशेष बजट पेश किया। वित्त विभाग की भी जिम्मेदारी संभाल रहे तमांग ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में पूंजीगत व्यय 3,752.90 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। यह 2023-24 में 2,661 करोड़ रुपये था। उन्होंने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा, ‘‘इस बार का 14,490.67 करोड़ रुपये का बजट 2018-19 के मुकाबले 109 प्रतिशत अधिक है।’’
विधानसभा का चार दिवसीय बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने लगातार छठा बजट पेश करते हुए कहा, ‘‘यह प्रगति राज्य के वित्त के बेहतर प्रबंधन, राजस्व सृजन में वृद्धि और बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं के माध्यम से रणनीतिक निवेश के माध्यम से हासिल की गई है।’’ उन्होंने कहा कि पूंजीगत परियोजनाओं के मामले में राज्य ने अपने प्रदर्शन और समय पर परियोजना पूरी होने के आधार पर अतिरिक्त वित्तपोषण का सफलतापूर्वक लाभ उठाया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…