भारत

सिंगापुर के राष्‍ट्रपति थर्मन षणमुगरत्‍नम पांच दिन की भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

सिंगापुर के राष्‍ट्रपति थर्मन षणमुगरत्‍नम पांच दिन की भारत यात्रा पर कल रात नयी दिल्ली पंहुचे। वाणिज्‍य और उद्योग राज्‍य मंत्री जितिन प्रसाद ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।

सिंगापुर के राष्ट्रपति के रूप में थर्मन षणमुगरत्‍नम की यह उनकी पहली भारत यात्रा है। मंत्रियों और सांसदों सहित एक उच्‍चस्‍तरीय शिष्‍टमंडल भी उनके साथ है। यात्रा के दौरान वे कल राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलेंगे। राष्‍ट्रपति मुर्मु उनके सम्‍मान में भोज का आयोजन करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और विदेशमंत्री एस. जयशंकर भी सिंगापुर के राष्‍ट्रपति से मुलाकात करेंगे।

राष्‍ट्रपति थर्मन 17 और 18 जनवरी को ओडिसा के दौरे पर रहेंगे। भारत और सिंगापुर के बीच मैत्री और परस्‍पर सम्‍मान पर आधारित भरोसेमंद सहयोग संबंध रहा है। वहां के राष्‍ट्रपति की भारत यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। राष्ट्रपति षणमुगरत्‍नम की यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

6 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

7 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

7 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

8 घंटे ago