अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने हाल ही में हुए T20 विश्व कप की ‘टूर्नामेंट की टीम’ में छह भारतीयों को शामिल किया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में प्लेयर आफ द मैच रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को इसमें जगह नहीं मिली है।
आईसीसी एकादश में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को जगह मिली है। रोहित ने 156.7 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाये। उन्होंने अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज के बाद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाये। प्लेयर आफ द टूर्नामेंट और भारत के ट्रंप कार्ड जसप्रीत बुमराह ने 15 विकेट लिये। उनका इकॉनॉमी रेट 4.17 था जो पुरूषों के टी20 विश्व कप में किसी एक सत्र में किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ औसत है।
सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अफगानिस्तान के तीन खिलाड़ी फजलहक फारूकी, गुरबाज और कप्तान राशिद खान भी टीम में है। आस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को भी टीम में जगह मिली है। उपविजेता दक्षिण अफ्रीका का एक भी खिलाड़ी एकादश में नहीं है। तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्किया 12वें खिलाड़ी हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…