बिज़नेस

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) ने वित्त वर्ष 2023-2024 के अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए

अक्षय ऊर्जा (आरई) क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में से एक, सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसईसीआई) ने 02 अगस्त 2024 को वित्त वर्ष 2024 के लिए वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं।

वित्त वर्ष 2024 में, एसईसीआई ने सौर, पवन और हाइब्रिड बिजली सहित 8440 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा निविदाएं प्रदान की हैं, जिससे कुल प्रदान की गई क्षमता 65317 मेगावाट हो गई है।

पिछले वर्ष की तुलना में वार्षिक व्यापार मात्रा में 22.13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है तथा 42935 मिलियन यूनिट बिजली ट्रेड की गई है।

एकल आधार पर, कंपनी की कुल आय पिछले वर्ष के 10,864.43 करोड़ रूपये की तुलना में 13,135.80 करोड़ रूपये रही, जो 20.91 प्रतिशत की वृद्धि प्रदर्शित करती है।

एसईसीआई ने वित्त वर्ष 2024 में 436.03 करोड़ रूपये दर्ज करके कर पश्चात लाभ (पीएटी) में 38.14 प्रतिशत की वृद्धि प्रदर्शित की, जबकि पिछले वर्ष यह 315.65 करोड़ रूपये था।

समेकित आधार पर, वित्त वर्ष 2024 के लिए समूह का कर पश्चात लाभ (पीएटी) 510.92 करोड़ रूपये था, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में पीएटी 378.77 करोड़ रूपये था, जो 34.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करती है।

कंपनी की नेटवर्थ पिछले वर्ष के 2,376.31 करोड़ रूपये की तुलना में 2,811.76 करोड़ रूपये रही, जो 18.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करती है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

13 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

15 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

15 घंटे ago