मौसम

दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 से 25 सितंबर के बीच लौटना शुरू हो सकता है: मौसम विभाग

दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 से 25 सितंबर के बीच देश से लौटना शुरू हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर एक जून तक केरल में प्रवेश करता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू होता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।

आईएमडी ने कहा, “19-25 सितंबर के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।” मानसून सीजन चार महीने का होता है और इसबार एक जून से अब तक देश में 836.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह सामान्य (772.5 मिमी) से आठ प्रतिशत अधिक है। पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 16 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई जबकि उत्तर-पश्चिम में चार प्रतिशत, मध्य में 19 प्रतिशत और दक्षिण भारत में 25 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज हुई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही इस मानसून सीजन में सामान्य से अधिक वर्षा की भविष्यवाणी की थी। इसने पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम मानसून वर्षा, उत्तर-पश्चिम में सामान्य तथा मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में मानसून की सामान्य से अधिक वर्षा का सटीक पूर्वानुमान लगाया था। आईएमडी के अनुसार पंजाब, पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा, हिमाचल प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख तथा बिहार के हिस्सों में इस मौसम में अब तक कम वर्षा दर्ज की गई है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

5 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

6 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

6 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

6 घंटे ago