insamachar

आज की ताजा खबर

Spain won the FIFA World Cup
खेल मुख्य समाचार

स्पेन ने फ़ीफ़ा विश्‍व कप जीता, खिताब का बचाव करने उतरी अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने फ़ीफ़ा विश्‍व कप जीत लिया है। न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में फ़ाइनल में 90 मिनट तक संघर्षपूर्ण और रोमांचक मैच में कोई गोल नहीं हो पाया। स्पेन के फेरान टोरेस ने अतिरिक्‍त समय में गोल करके अपनी टीम को एक-शून्‍य से जीत दिला दी।

फीफा फुटबॉल विश्व कप का इतिहास लिखा जा चुका है। स्पेन ने दूसरी बार पुरुष फ़ीफ़ा विश्‍व कप अपने नाम कर लिया है। इससे पहले स्पेन ने 2010 में यह खिताब जीता था। इस जीत के साथ, स्पेन एक ही समय में पुरुष और महिला फुटबॉल विश्‍व कप विजेता पहला देश बन गया है। इस हार ने अर्जेंटीना और लियोनेल मेसी के शानदार दौर का भी अंत कर दिया है। मेसी ने ही अपनी टीम को 2022 फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप और 2021 तथा 2024 में कोपा अमरीका का ख़िताब जिताया था। टोरेस फ़ीफ़ा विश्‍व कप फ़ाइनल में गोल करने वाले पांचवें ऐसे खिलाडी बने जो मैच के अंतिम समय किसी अन्‍य खिलाडी के स्‍थान पर टीम में खेले। 48 टीमों के साथ यह अब तक का सबसे बड़ा फ़ीफ़ा विश्‍व कप था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *