तंजानिया की राष्ट्रीय सभा की अध्यक्ष और अंतर-संसदीय संघ की अध्यक्ष डॉ. तुलिया एकसन ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। डॉ. एकसन का भारत में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने उन्हें 2023-26 के लिए अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत लंबे समय से आईपीयू का सदस्य है। हमारे संसद सदस्य कार्यकारी समिति सहित इसकी विभिन्न समितियों के सक्रिय भागीदार हैं। उन्होंने संसद सदस्यों को महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने हेतु एक मंच प्रदान करने के लिए आईपीयू की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आईपीयू अध्यक्ष के रूप में डॉ. एकसन सदस्य देशों के बीच समझ और संवाद को और मजबूत करेंगी तथा आईपीयू के मूल्यों और उद्देश्यों को बनाए रखने की दिशा में काम करेंगी, साथ ही इसका उपयोग वैश्विक दक्षिण के प्रासंगिक मुद्दों को उठाने के लिए एक मंच के रूप में करेंगी।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और तंजानिया के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। तंजानिया में भारतीय समुदाय भारत-तंजानिया मैत्री के लिए एक महत्वपूर्ण सेतु का काम करते हैं। राष्ट्रपति ने अक्टूबर 2023 में भारत की राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन के साथ हुई व्यापक चर्चाओं को भी याद किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'रिपब्लिक समिट' को संबोधित किया। समिट में शामिल लोगों…
कैलिफोर्निया में आज से शुरू हो रहे अमरीकी ओपन सुपर बैडमिंटन टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन…
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वार्षिक श्रीअमरनाथ जी यात्रा के लिए परामर्श जारी किया है। यह यात्रा…
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कल नई दिल्ली में 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों…
लखनऊ आग हादसे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह लोगों के खिलाफ मामला…
दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि कतर के अधिकारियों ने रास लाफान क्षेत्र…