खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ब्राजील के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी गिल्बर्टो डिसिल्वा के साथ कल नई दिल्ली में फीफा विश्व कप 2026 ट्रॉफी का अनावरण किया। इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी की भारत में तीन दिन की यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान देशभर के फुटबॉल प्रेमियों को नजदीक से यह ट्रॉफी देखने का अवसर मिलेगा।
फीफा विश्व कप ट्रॉफी दो दिन तक दिल्ली में रहेगी। इसके बाद इसे एक दिन के लिए गुवाहाटी ले जाया जाएगा। फीफा विश्व कप 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से अमरीका, कनाडा और मैक्सिको कर रहे हैं।
विश्व कप 11 जून से शुरू हो रहा है। प्रतियोगिता में पहली बार 48 टीमें भाग लेंगी, जिन्हें चार-चार टीमों के 12 समूहों में बांटा जाएगा।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगभग 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के बीच…
बिहार के कटिहार जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो…
सरकार ने टोल संग्रह में दक्षता और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ…