श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि उनकी यात्रा से भारत-श्रीलंका के ऐतिहासिक और बहुआयामी संबंधों को नई गति मिलेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष अप्रैल में श्रीलंका की अपनी राजकीय यात्रा को याद किया, जिसके दौरान उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ सहयोग के सभी क्षेत्रों पर उपयोगी चर्चा की थी।
दोनों नेताओं ने शिक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार विकास सहयोग और दोनों देशों के मछुआरों के कल्याण सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।
भारत और श्रीलंका के बीच विशेष संबंधों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दोनों देशों की साझा विकास यात्रा में एक साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति दिसानायका को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे उनके साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने के लिए उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की और पश्चिम…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी से…
भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का…
अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी हैं।…
केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम – सीएए के तहत भारतीय नागरिकता…