अंतर्राष्ट्रीय

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके रविवार से भारत की तीन-दिवसीय यात्रा पर आएंँगे

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके कल से भारत की तीन दिन की यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने कल मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि श्रीलंका का राष्‍ट्रपति चुने जाने के बाद राष्‍ट्रपति दिसानायके की यह पहली विदेश यात्रा होगी।

इस दौरान राष्‍ट्रपति दिसानायके राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और आपसी हित के अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। रणधीर जायसवाल ने कहा कि श्रीलंका के राष्‍ट्रपति नई दिल्‍ली में एक व्‍यावसायिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और बिहार में बोधगया भी जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राष्‍ट्रपति दिसानायके की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच बहुपक्षीय और आपसी सहयोग मजबूत होंगे।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

1 घंटा ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

1 घंटा ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

1 घंटा ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

2 घंटे ago