भारत

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अक्सर हिंसा भड़काने वाले बयानों का इस्तेमाल किया गया: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अक्सर हिंसा भड़काने वाले बयानों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि भाषणों में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाने के लिए ‘हत्या’ और ‘हिंसा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

भाजपा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘आज देश के एक अंग्रेजी अखबार में एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ IPS अधिकारी ने लेख लिखा है। लेख में उन्होंने सुरक्षा से जुड़ी वर्तमान वैश्विक गतिविधियों और उनके भारत पर पड़ने वाले प्रभाव की ओर ध्यान आकर्षित किया है। आप जानते हैं कि एक-डेढ़ साल पहले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की एक राजनीतिक कार्यक्रम में हत्या कर दी गई थी। कुछ दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हत्या का प्रयास किया गया था, जिसमें वह बाल-बाल बचे थे…उन्होंने (सेवानिवृत्त वरिष्ठ IPS अधिकारी) कहा कि हिंसा और हत्या को भड़काने वाली ऐसी प्रवृत्तियां ऐसे बयानों से प्रेरित होती हैं, जिसमें राजनीतिक दल अल्पकालिक राजनीतिक लाभ के लिए ‘हिंसा’ और ‘हत्या’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना चाहते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता का विषय है कि हिंसा के लिए उकसाने वाले ऐसे शब्द और भाषा का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस नेता और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कई बार PM मोदी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया…अगर आप लोकसभा में विपक्ष के नेता बन गए हैं, तो थोड़ी परिपक्वता दिखाएं। इसलिए, मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करना चाहूंगा कि ‘हिंसा’, ‘हत्या’, ‘किसी के प्रति आक्रमण’, ‘मारना-पीटना’ और ‘कब्र खुदेगी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल बंद होना चाहिए।’

Editor

Recent Posts

बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप आज से नई दिल्ली में

BWF बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू होगी।…

6 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर में बूढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज से शुरू

जम्मू-कश्मीर में बुढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज से शुरू हो रहा है। पूंछ जिले…

6 घंटे ago

ओडिसा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का…

6 घंटे ago

लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी वाले इलाकों में जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना आज से शुरू

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर औक लद्दाख के दुर्गम इलाकों में जनगणना – 2027 के लिए…

6 घंटे ago

एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा के तीन विषयों की पुनर्परीक्षा की घोषणा की

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी-नेट परीक्षा के तीन विषयों – अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र…

7 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

22 घंटे ago