टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) ने केंद्रीय मंत्रालयों, राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारी इमारतों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की एनएचपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (NHPC-REL) के साथ हाथ मिलाया है। ‘रूफटॉप सोलर’ योजना के तहत इसे अंजाम दिया जाएगा। टीपीआरईएल ने एक बयान में कहा, इस संबंध में टीपीआरईएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक दीपेश नंदा और एनएचपीसी-आरईएल के सीईओ एस. पी. राठौर ने 17 जुलाई 2024 को एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए। एनएचपीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आर. पी .गोयल ने कहा, ‘‘ इस पहल से न केवल हमें अपने सौरकरण लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि यह सरकारी इमारतों में कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।’’
खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण खाद्य पदार्थ)…
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने चाय में दो कीटनाशकों- एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…