भारत

नकली खाद, बीज और कीटनाशकों के मामले में दोषियों को नहीं बख्शे, कड़ी सजा दिलवाएं राज्य – शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश के किसानों को हर हाल में अच्छी गुणवत्ता की खाद, बीज और कीटनाशक मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रालय की विभागवार समीक्षा के दौरान इस संबंध में अफसरों को किसानों की व्यापक भलाई के लिए, दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी व प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई राज्यों में ऐसे दोषी लोगों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई प्रभावी नहीं होने वे छूट जाते हैं, इस बारे में वे स्वयं शीघ्र ही राज्य सरकारों से बात करेंगे, ताकि राज्यों के स्तर पर प्रभावी कार्रवाई निरंतर की जाती रहे और जो कोई भी दोषी पाया जाएं, उन्हें कड़ी सजा मिल सकें, जिससे कि ऐसे घृणित कृत्य रूक सकें। केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि देश के आम किसानों के हित में वे इस संबंध में किसी भी हालत में सख्त से सख्त कार्रवाई चाहते हैं।

कृषि भवन, नई दिल्ली में कृषि मंत्रालय की विभागवार समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि कीटनाशक, बीज एवं फर्टिलाइजर किसी भी हालत में किसानों को बेहतर गुणवत्ता के ही मिलना चाहिए। राज्यों में प्रवास के दौरान किसान हमसे शिकायत करते हैं कि उन्हें कई बार घटिया क्वालिटी के ये आदान मिलते हैं, जिससे उन्हें नुकसान होता है। केंद्रीय मंत्री चौहान ने बैठक में सख्त लहजे में कहा कि एक जागरूक जनप्रतिनिधि के तौर पर हम किसानों की इन शिकायतों को लेकर मूकदर्शक बने नहीं रह सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नकली या घटिया किस्मों के कीटनाशक, खाद एवं उर्वरकों पर प्रभावी नियंत्रण के ठोस उपाय किए जाना चाहिए।

कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि आगामी फसल सीजन के मद्देनजर भी किसानों को इस संबंध में राहत मिलना चाहिए, इसके लिए वे शीघ्र ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों व मंत्रियों से भी चर्चा करेंगे, क्योंकि मुख्य रूप से इस बारे में राज्यों के स्तर पर ही प्रभावी कार्रवाई की जा सकती है। समीक्षा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने पूछा कि ऐसे नकली आदान बनाने-बेचने वालों पर क्या कार्रवाई हो रही है, तो इस दौरान यह बात सामने आई कि कई राज्यों के स्तर पर जांच-पड़ताल तथा अभियोजन के स्तर पर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अधिकांश दोषी लोग बरी हो जाते हैं या उन्हें बहुत कम दंड मिलता है, जिस पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे मुख्यमंत्रियों व कृषि मंत्रियों से भी इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई करवाने के लिए बात करेंगे, राज्यों में प्रभावी कार्रवाई किसी भी सूरत में की जाना चाहिए। घटिया खाद, बीज व कीटनाशक के मामले में बड़े विक्रेताओं और निर्माताओं पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाना चाहिए तथा मौजूदा कानूनों, नियम-प्रक्रियाओं का प्रभावी रूप से उपयोग किया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि कीटनाशकों, खाद एवं उर्वरकों के अच्छी क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से एक अभियान चलाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खाद, बीज एवं कीटनाशकों के बारे में संयुक्त अभियान चलाने की कार्ययोजना बनाकर अतिशीघ्र प्रस्तुत करें, ताकि इस अभियान को, करोड़ों किसानों के हित में बिना देरी के प्रभावी रूप से देशभर में, राज्य सरकारों के साथ मिलकर संचालित किया जा सकें। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों से भी इस संबंध में इनपुट लिया जाएं, क्योंकि वास्तव में तो किसान प्रभावित होते हैं और घटिया क्वालिटी के आदानों से फसलों को नुकसान होता है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

5 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

5 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

15 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

15 घंटे ago