शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। दोपहर के कारोबार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 2,686.09 अंक या 3.31 प्रतिशत गिरकर 78,295.86 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 824 अंक या 3.33 प्रतिशत फिसलकर 23,893.70 अंक पर रहा। निवेशकों की संपत्ति 17.11 लाख करोड़ रुपये घटकर 4,40,04,979.86 करोड़ रुपये रह गई।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा मोटर्स के शेयर में छह प्रतिशत की गिरावट आई। अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एसबीआई और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में भी गिरावट आई। हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले के शेयर फायदे में रहे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.12 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,310.00 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे थे।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…
सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और देश की अर्थव्यवस्था, बाज़ारों और…
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ गर्मजोशी भरी और सार्थक…