भारत

कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्‍कर्म और हत्या के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल से देशभर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

कोलकाता में आर.जी. कर राजकीय अस्पताल में एक महिला डॉक्टर से दुष्‍कर्म और हत्या के विरोध में भारतीय चिकित्‍सा संघ- आई.एम.ए. ने आज 24 घण्‍टे की देशव्‍यापी हडताल का आह्वान किया है। आई.एम.ए. ने सुबह छह बजे से ओ.पी.डी. और अन्य समान्य सेवाएं बन्‍द करने की अपील की है। संगठन ने इस मामले में न्‍याय और स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की सुरक्षा के लिए केन्‍द्रीय कानून की मांग की है। संगठन की अपील को देखते हुए इस हडताल में निजी क्षेत्र के स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी भी शामिल हो रहे हैं। हडताल के कारण बिहार में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं गंभीर रूप से प्रभावित हैं।

राज्‍य मेडिकल कॉलेज के जूनियर और रेजिडेंट डॉक्‍टर कार्यस्‍थल पर चिकित्‍सकों की सुरक्षा को लेकर हडताल पर हैं। पटना मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल, नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल और इंदिरा गांधी इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, पटना में आपातकालीन और ओपीडी सुविधाओं के बंद होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इस बीच, केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि डॉक्‍टरों के साथ हिंसा के मामले में, छह घण्‍टे के भीतर प्राथमिकी दर्ज कराई जानी चाहिए और इसकी जिम्‍मेदारी संस्‍थान प्रमुख की होगी।

इधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में रेजिडेंट डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने विरोध जारी रखा है। राम मनोहर लोहिया अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली के संकाय सदस्य भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं।

भारतीय चिकित्‍सा संघ के 24 घंटे की हड़ताल के आह्वान को देखते हुए मुंबई में सायन, नायर और कूपर अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्‍टरों के संघ, बी एम सी एम ए आर डी ने आज आज़ाद मैदान में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी दोषियों को सजा देने की मांग कर रहे थे।

Editor

Recent Posts

भारत ने मलावी के लोगों के लिए मानवीय सहायता के रुप में एक हजार मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी

मलावी में अल नीनो के कारण सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अल नीनो…

1 घंटा ago

भारतीय सशस्त्र बलों का दल संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026 के ग्यारहवें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स पहुंचा

भारतीय सशस्त्र बलों का एक दल सेशेल्स रक्षा बलों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये-…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, सरकार पश्चिम एशिया में उभरते घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही है

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि सरकार पश्चिम एशिया में उभरते घटनाक्रमों…

1 घंटा ago

बीजेपी ने बिहार, ओडिशा और हरियाणा में राज्यसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार, ओडिशा और हरियाणा में राज्यसभा चुनावों के लिए केंद्रीय…

1 घंटा ago

पश्चिम एशिया से भारतीय विमानन कंपनियों ने आज 50 उड़ानें संचालित करने की योजना बनाई

नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि वह पश्चिम एशिया में उत्पन्न स्थिति पर कड़ी…

2 घंटे ago

मध्य प्रदेश STSF और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने कानपुर से अंतरराष्ट्रीय सरीसृप तस्करी रैकेट के सरगना को गिरफ्तार किया

मध्य प्रदेश राज्य टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एमपी एसटीएसएफ) ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) के…

2 घंटे ago