बिज़नेस

वित्त वर्ष 2024-25 में देश में कुछ प्रमुख खनिजों के उत्पादन में मजबूत वृद्धि

वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड उत्पादन स्तर पर पहुंचने के बाद, वित्त वर्ष 2024-25 में देश में कुछ प्रमुख खनिजों के उत्पादन में मजबूत वृद्धि देखी गई। मूल्य के हिसाब से कुल एमसीडीआर खनिज उत्पादन में लौह अयस्क का योगदान 70 प्रतिशत है। अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में 289 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) लौह अयस्क के उत्पादन ने 4.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ वित्त वर्ष 2023-24 में हासिल किए गए 277 एमएमटी के उत्पादन रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसी तरह, मैंगनीज अयस्क का उत्पादन भी वित्त वर्ष 2023-24 में हासिल किए गए 3.4 एमएमटी के उत्पादन रिकॉर्ड को पार कर गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में यह 11.8 प्रतिशत बढ़कर 3.8 एमएमटी हो गया है। बॉक्साइट का उत्पादन भी वित्त वर्ष 2023-24 में 24 एमएमटी से 2.9 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 24.7 एमएमटी हो गया है। इसी अवधि के दौरान, सीसा सांद्रण उत्पादन 3.1 प्रतिशत वृद्धि के साथ 381 हजार टन (टीएचटी) से बढ़कर 393 टीएचटी हो गया।

गैर लौह धातु क्षेत्र में वित्त वर्ष 2024-25 में प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन ने वित्त वर्ष 2023-24 के उत्पादन रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वित्त वर्ष 2023-24 में प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन 41.6 लाख टन (एलटी) था, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान यह बढ़कर 42 एलटी हो गया। रिफाइंड कॉपर उत्पादन में 12.6 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि देखी गई। वित्त वर्ष 2023-24 में यह 5.09 एलटी था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 5.73 एलटी हो गया।

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक, रिफाइंड कॉपर में शीर्ष 10 उत्पादकों में से एक और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है । चालू वित्त वर्ष में लौह अयस्क के उत्पादन में निरंतर वृद्धि उपयोगकर्ता उद्योग यानी स्टील में मजबूत मांग की स्थिति को दर्शाती है। एल्युमीनियम और तांबे में वृद्धि के साथ, ये वृद्धि रुझान ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, निर्माण, ऑटोमोटिव और मशीनरी जैसे उपयोगकर्ता क्षेत्रों में निरंतर मजबूत आर्थिक गतिविधि की ओर इशारा करते हैं।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर…

2 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने JPSC परीक्षा में अनियमितताओं की CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सरकार को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (जेसीसीएसपीई) में कथित अनियमितताओं की सीबीआई…

5 घंटे ago

भारत के मुक्त व्यापार समझौते वैश्विक व्यापार के लगभग 75% हिस्से को कवर करेंगे: उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत कम से कम 8-9…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश में देश का पहला गैर-जीएमओ उच्‍च गुणवत्ता पॉपकॉर्न मक्का हाईब्रिड बीज जारी किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के मुसुनुरु में देश का…

5 घंटे ago

AIIA ने आयुर्वेद-आधारित मातृ स्वास्थ्य एवं कल्‍याण सहायता को मजबूत करने के लिए “गर्भिनी मित्र” पाठ्यक्रम शुरू किया

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), जो आयुष मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त…

5 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा उपकरण नियमावली, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव किया

सरकार ने कारोबारी सुगमता यानी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) को बढ़ावा देने, नियामक प्रक्रियाओं…

5 घंटे ago