सर्वोच्च न्यायालय ने मध्य प्रदेश में धार जिले की विवादित भोजशाला-कमल मौला मस्जिद में कल बसंत पंचमी के अवसर पर हिंदू समुदाय को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा अर्चना करने की अनुमति दे दी है, जबकि मुसलमानों को दोपहर एक से तीन बजे तक नमाज अदा करने की इजाजत दी गई है। शीर्ष न्यायालय ने कहा है कि नमाज अदा करने आने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों की सूची जिला प्रशासन को दी जाए। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, जॉयमाल्य बागची और विपुल एम पंचोली की पीठ ने दोनों पक्षों से आपसी सद्भाव बनाए रखने को कहा है। सर्वोच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन को प्रार्थना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इससे पहले दोनों पक्षों ने भोजशाला परिसर में धार्मिक गतिविधियों के लिए अनुमति मांगी थी।
आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का विषय है– “पर्यटन को…
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण आज चार धाम यात्रा स्थगित रहेगी। मौसम…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला का पहला मैच आज…
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार वर्षा से कई जिलों में सामान्य…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि मौजूदा संघर्षों के बीच सभी पक्ष…
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी…