भारत

एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने केंद्र से मांगा जवाब

सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए या इसे और कड़े नियमों के अंतर्गत लाया जाना चाहिए। अदालत ने यह निर्देश एसिड की आसान उपलब्धता को लेकर चिंता के बीच दिया है। वर्ष 2013 में भी एसिड की खुदरा बिक्री को नियंत्रित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए थे।

न्‍यायालय ने केंद्र, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 6 सप्ताह के भीतर एसिड हमले के पीड़ितों के पुनर्वास के लिए उचित उपाय तैयार करने का निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने केंद्र सरकार से एक मॉडल पुनर्वास योजना बनाने और उसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए राज्यों को आवश्यक सहायता देने पर विचार करने को कहा है।

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा कि पुनर्वास उपायों में मुआवजा, पुनर्वास, चिकित्सा सहायता और उच्च स्तर तक निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था शामिल होनी चाहिए।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

5 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

7 घंटे ago