बिज़नेस

NPCI इंटरनेशनल और उज्बेकिस्तान के NIPC ने ‘यूजेडक्यूआर’ के माध्यम से पूरे उज्बेकिस्तान में यूपीआई भुगतान सक्षम करने के लिए साझेदारी की

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने 30 अगस्त 2026 को उज्बेकिस्तान की राष्ट्रीय भुगतान प्रणाली एचयूएमओ के संचालक ‘नेशनल इंटरबैंक प्रोसेसिंग सेंटर जेएससी’ (एनआईपीसी) के साथ एक वाणिज्यिक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी भारतीय यात्रियों को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रीय अंतर-संचालनीय क्यूआर कोड ‘यूजेडक्यूआर’ को अपने परिचित यूपीआई-सक्षम ऐप का उपयोग करके स्कैन करने और देशभर में व्यापारियों को त्‍वरित भुगतान करने की सुविधा देती है।

यह घोषणा भारत के प्रधानमंत्री की उज्बेकिस्तान की द्विपक्षीय यात्रा के दौरान की गई। यह समझौता भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) और उज्बेकिस्तान के केंद्रीय बैंक (सीबीयू) सहित संबंधित वित्तीय नियामकों से औपचारिक अनुमोदन प्राप्त होने के बाद किया गया है। इन नियामकों ने एचयूएमओ को सीमा-पार मर्चेंट भुगतान स्वीकार करने के लिए एनआईपीएल PL के अधिकृत साझेदार के रूप में नामित किया है।

समझौते की प्रमुख बातें

  1. व्‍यापारियों द्वारा सार्वभौमिक भुगतान स्वीकृति:

सीबीयू द्वारा अनिवार्य एकीकृ‍त राष्‍ट्रीय क्‍यूआर अवसंरचना (यूजेडक्‍यूआर) के साथ एकीकरण से यूपीआई उपयोगकर्ताओं को उज्बेकिस्तान में खुदरा, आतिथ्‍य और सेवा क्षेत्र के व्‍यापारियों के यहां लगभग सर्वभौगिक भुगतान स्‍वीकृति की सुविधा मिलेगी।

  1. सुगम यात्रा अनुभव :

भारतीय पर्यटक, कारोबारी यात्री और विद्यार्थी अपने भारतीय बैंक खातों से सीधे व्यक्ति से व्यापारी (पी2एम) भुगतान कर सकेंगे। इससे विदेशी मुद्रा पर लगने वाले अतिरिक्त शुल्क की समस्या कम होगी तथा अंतरराष्ट्रीय कार्ड या नकदी पर निर्भरता भी घटेगी।

  1. द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती:

यह पहल डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (डीपीआईI) के क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग को आगे बढ़ाती है और दोनों देशों के व्यापक रणनीतिक एवं आर्थिक उद्देश्यों के अनुरूप है।

यूपीआई दस देशों में स्वीकार किया जाता है :

यूपीआई को वर्तमान में सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात फ्रांस, मॉरीशस, नेपाल, भूटान, कतर, श्रीलंका, कंबोडिया और ग्रीस में स्‍वीकार किया जाता है।

इससे भारतीय यात्रियों को विदेशों में यूपीआई के माध्यम से निर्बाध भुगतान करने की सुविधा मिलती है।

Editor

Recent Posts

S&P ग्लोबल साख आकलन एजेंसी ने वर्ष 2027 में भारत के एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

स्‍टेंडर्ड एण्‍ड पुअर्स-एसएंडपी ग्लोबल साख आकलन एजेंसी ने वर्ष 2027 में भारत के एशिया-प्रशांत क्षेत्र…

1 घंटा ago

भारत और नेपाल ने प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की यात्रा के दौरान संपर्क, ऊर्जा और विकास से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं की घोषणा की

भारत और नेपाल ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा के दौरान संपर्क, ऊर्जा, व्यापार,…

1 घंटा ago

उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पुण्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़

उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पुण्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं…

1 घंटा ago

यूरोपीय आयोग ने रूस पर बैंकों, क्रिप्टो और खेल आयोजनों के संबंध में नए प्रतिबंधों का प्रस्ताव रखा

यूरोपीय आयोग ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत रूस…

1 घंटा ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन युद्ध के बीच खाद्य असुरक्षा से बचने के उपाय करने का आह्वान किया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 1943 के बंगाल अकाल का हवाला और ग्‍लोबल…

1 घंटा ago

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 वर्षीय लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन के एक करोड़ से अधिक टीके लगाने पर भारत को बधाई दी

विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्ल्यूएचओ ने 14 वर्ष की आयु की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन के एक…

1 घंटा ago