भारत

सुप्रीम कोर्ट ने तिरूमाला तिरूपति मंदिर में प्रसाद के लड्डू में मिलावट की जांच के लिए स्‍वतंत्र विशेष जांच दल के गठन का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने तिरूमाला तिरूपति मंदिर में प्रसाद के लड्डू बनाने में मिलावटी घी के इस्‍तेमाल संबंधी आरोपों की जांच के लिए स्‍वतंत्र विशेष जांच दल के गठन के आदेश दिए है। इस टीम में सीबीआई के दो अधिकारी तथा आंध्र प्रदेश पुलिस के दो-दो अधिकारी और भारतीय खाद्य संरक्षा तथा मानक प्राधिकरण का एक वरिष्‍ठ अधिकारी शामिल होगा।

सीबीआई निदेशक इस जांच का निरीक्षण करेंगे। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज इस मामले में विभिन्‍न याचिकाओं की सुनवाई करते हुए कहा है कि उसे इन आरोपों और प्रत्यारोपों में कुछ भी नहीं मिला और न्‍यायालय के फैसले को राजनीति के मैदान में इस्‍तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। न्‍यायालय ने स्‍पष्‍ट किया कि उसने करोड़ों श्रद्धालुओं की भावना को शांत करने के लिए यह आदेश दिया है।

न्‍यायालय ने भाजपा के वरिष्‍ठ नेता सुब्रह्मण्‍यम स्‍वामी, राज्‍यसभा सांसद तथा तिरूमाला तिरूपति देवस्‍थानम के पूर्व अध्‍यक्ष वाई. वी. सुब्‍बा रेड्डी और इतिहासकार विक्रम संपत्‍त और आध्‍यात्मिक प्रवचनकर्ता दुष्‍यंत श्रीधर द्वारा दायर विभिन्‍न याचिकाओं की सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया।

Editor

Recent Posts

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप के बाद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भेजी

भारत ने हाल की बाढ़ और भूकंप की कठिन स्थिति से जूझ रहे अफगानिस्तान के…

2 घंटे ago

सरकार ने घरेलू मांग पूरी करने के लिए पांच किलो के एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई

सरकार ने पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बढ़ा दी है। वैध पहचान पत्र…

2 घंटे ago

एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इज़राइल के लिए अपनी उड़ानें…

3 घंटे ago

भारतीय ध्‍वज वाले एलपीजी टैंकर ग्रीन आशा ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

भारतीय ध्वज वाले एल पी जी टैंकर ‘ग्रीन आशा’ ने ईरान के निकट होर्मुज जलडमरूमध्य…

3 घंटे ago