सुप्रीम कोर्ट ने तिरूमाला तिरूपति मंदिर में प्रसाद के लड्डू बनाने में मिलावटी घी के इस्तेमाल संबंधी आरोपों की जांच के लिए स्वतंत्र विशेष जांच दल के गठन के आदेश दिए है। इस टीम में सीबीआई के दो अधिकारी तथा आंध्र प्रदेश पुलिस के दो-दो अधिकारी और भारतीय खाद्य संरक्षा तथा मानक प्राधिकरण का एक वरिष्ठ अधिकारी शामिल होगा।
सीबीआई निदेशक इस जांच का निरीक्षण करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने आज इस मामले में विभिन्न याचिकाओं की सुनवाई करते हुए कहा है कि उसे इन आरोपों और प्रत्यारोपों में कुछ भी नहीं मिला और न्यायालय के फैसले को राजनीति के मैदान में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि उसने करोड़ों श्रद्धालुओं की भावना को शांत करने के लिए यह आदेश दिया है।
न्यायालय ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी, राज्यसभा सांसद तथा तिरूमाला तिरूपति देवस्थानम के पूर्व अध्यक्ष वाई. वी. सुब्बा रेड्डी और इतिहासकार विक्रम संपत्त और आध्यात्मिक प्रवचनकर्ता दुष्यंत श्रीधर द्वारा दायर विभिन्न याचिकाओं की सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया।
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी. पाहमला आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…