भारत

सर्जन वाइस एडमिरल अनुपम कपूर ने महानिदेशक, अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार संभाला

सर्जन वाइस एडमिरल अनुपम कपूर ने आज महानिदेशक, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के कार्यालय में महानिदेशक, अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार संभाला। फ्लैग ऑफिसर को 27 जून 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन दिया गया था।

डीजीएचएस (सशस्त्र बल) का पदभार संभालने से पहले, फ्लैग ऑफिसर ने पश्चिमी नौसेना कमान के कमान चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्य किया। उन्होंने भारतीय नौसेना के प्रमुख अस्पतालों, आईएनएचएस अश्विनी और आईएनएचएस संजीवनी की भी कमान संभाली है।

प्रतिष्ठित सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे के पूर्व छात्र, सर्जन वाइस एडमिरल कपूर ने प्रसूति और स्त्री रोग में विशेषज्ञता हासिल की है, इसके अलावा उन्होंने स्त्री रोग संबंधी एंडोस्कोपी में भी विशेषज्ञता हासिल की है।

उनकी विशिष्ट सेवा के सम्मान में, सर्जन वाइस एडमिरल कपूर को नौसेना पदक से सम्मानित किया गया है। भारतीय नौसेना और सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें दो बार नौसेना प्रमुख और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (पश्चिम) द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने सीपीपीआईबी इंडिया प्राइवेट होल्डिंग्स इंक द्वारा कंट्रोल एस डेटासेंटर्स लिमिटेड में कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सीपीपीआईबी इंडिया प्राइवेट होल्डिंग्स इंक. द्वारा कंट्रोल एस (Ctrl S)…

2 घंटे ago

सीसीआई ने अदाणी पावर लिमिटेड द्वारा जीवीके एनर्जी लिमिटेड की 100 प्रतिशत शेयर पूंजी के अधिग्रहण के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अदाणी पावर लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा जीवीके एनर्जी लिमिटेड (लक्षित कंपनी)…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में AIIMS, नई दिल्ली के 51वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

2 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ…

2 घंटे ago

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज भारत नवाचार 2026 उच्चस्तरीय राजनयिक सम्मेलन को संबोधित किया

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने आज नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में भारत…

2 घंटे ago

भारत 14 और 15 मई को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा

भारत 14 और 15 मई को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। विदेश…

3 घंटे ago