भारत

स्वीडन ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस से सम्मानित किया

गोथेनबर्ग में आयोजित एक विशेष समारोह में, स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, डिग्री कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया। यह स्वीडन के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है, जिसकी स्थापना 18वीं शताब्दी में की गई थी। यह सम्मान स्वीडन द्वारा विदेशी शासनाध्यक्षों को असाधारण लोक सेवा तथा स्वीडन के साथ संबंधों को सुदृढ़ करने में योगदान देने के लिए प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने इस सम्मान के लिए स्वीडन की महामहिम क्राउन प्रिंसेस विक्टोरिया तथा स्वीडन की जनता के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने यह सम्मान भारत के 1.4 अरब लोगों तथा भारत और स्वीडन के बीच स्थायी मित्रता को समर्पित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार’ से सम्मानित किया जाना भारत और स्वीडन के बीच ऐतिहासिक संबंधों एवं सभ्यतागत बंधनों की पुनर्पुष्टि है तथा यह दोनों देशों की जनता को जोड़ने वाली आत्मीयता और स्नेह का सम्मान भी है। (प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मान से सम्मानित होने वाले पहले एशियाई नेता हैं।)

यह सम्मान प्रदान किया जाना भारत-स्वीडन सामरिक साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने तथा वैश्विक शांति एवं समृद्धि में योगदान देने के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

22 मिनट ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

23 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

25 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

27 मिनट ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

29 मिनट ago