मौसम

दक्षिण पश्चिम मॉनसून के सामान्‍य तिथि से छह दिन पहले 26 मई को केरलम तट पर पहुंचने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून सामान्‍य तिथि से छह दिन पहले 26 मई को केरलम तट पर पहुंचने की संभावना है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर, बंगाल की खाड़ी, अंडमान- निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर में अगले दो से तीन दिन तक मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है।

मौसम विभाग ने अनुमान व्‍यक्‍त किया है कि आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है। वहीं आज विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और विदर्भ के कुछ इलाकों में भी लू चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्‍सों मे अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढोत्तरी हो सकती है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ स्थित PGIMER में अत्‍याधुनिक मातृ एवं शिशु केन्‍द्र तथा अत्‍याधुनिक तंत्रिका विज्ञान केन्‍द्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में…

10 घंटे ago

सीसीपीए ने फ्लाइट बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म पर डार्क पैटर्न्स के उपयोग के लिए स्पाइस जेट पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA), जिसकी अध्यक्षता मुख्य आयुक्त स्मति निधि खरे और आयुक्त अनुपम…

10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-फिनलैंड साझेदारी को सुदढ़ करने हेतु फिनलैंड की अग्रणी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों के साथ बैठक की

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने फिनलैंड की अग्रणी प्रौद्योगिकी और औद्योगिक कंपनियों…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में स्वास्थ्य क्षेत्र समेत कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ में स्वास्थ्य क्षेत्र समेत कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ…

13 घंटे ago