खेल

T20 विश्व कप: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 84 रन से हराया

अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप ग्रुप सी के मैच में न्यूजीलैंड को 84 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। अफगानिस्तान ने गुरबाज और इब्राहिम जदरान के बीच पहले विकेट के लिये 103 रन की साझेदारी के दम पर छह विकेट पर 159 रन बनाये। गुरबाज ने 56 गेंद में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 80 रन बनाये। वहीं इब्राहिम 41 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए।

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 15.2 ओवर में 75 रन पर आउट हो गई जो टी20 क्रिकेट में उसका चौथा न्यूनतम स्कोर है। फारूकी और राशिद दोनों ने 17.17 रन देकर चार . चार विकेट लिये। गुरबाज और इब्राहिम ने युगांडा पर पहले मैच में मिली 125 रन से जीत में 154 रन की साझेदारी की थी। टी20 विश्व कप में लगातार दो शतकीय साझेदारियां करने वाली यह तीसरी जोड़ी और पहली सलामी जोड़ी है। गुरबाज 20वें ओवर में पवेलियन लौटे । सीमित ओवरों के पिछले छह विश्व कप में कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंची न्यूजीलैंड टीम खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक मानी जा रही है।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

5 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

5 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

17 घंटे ago