पुरुषों के आईसीसी टी-20 विश्व कप में सेंट विंसेट के किंग्सटन में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस पद्धति से 8 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहले ही उसे टी-20 विश्व कप से बाहर कर दिया है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अन्य तीन टीम भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं। अफगानिस्तान की ओर से मध्यम तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने चार विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 115 पर बनाए। मैच बारिश के कारण दो बार बाधित हुआ और डकवर्थ लुईस पद्धति से लक्ष्य को संशोधित करके 19 ओवर में 114 रन कर दिया गया। बांग्लादेश 17 ओवर और 5 गेंद पर 105 रन ही बना सकी।
सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बृहस्पतिवार को पिछली बार की चैम्पियन इंग्लैंड से ग्याना में होगा।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को पिछले साल हुए जेन-ज़ी के विरोध…
इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट की आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमान पत्तन का…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज गंभीर रूप से लुप्तप्राय…