भारत

18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार होंगे भाजपा सांसद ओम बिरला, विपक्ष ने कांग्रेस सांसद के.सुरेश को उम्मीदवार बनाया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद ओम बिरला पिछली लोकसभा में भी अध्यक्ष थे। वे इस बार भी राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एनडीए के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे। वहीं विपक्ष इंडिया गठबंधन ने इस पद के लिए कांग्रेस के सांसद के. सुरेश को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों उम्मीदवारों ने अध्यक्ष पद के लिए आज अपना-अपना नामांकन भरा। अध्यक्ष का चुनाव कल होगा।

इससे पहले, सरकार और विपक्ष इस पद के लिए आम सहमति तक पहुंचने में असफल रहे है। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और जगत प्रकाश नड्डा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस के नेता के.सी वेणुगोपाल और डीएम के नेता टीआर बालू के साथ बैठक की। विपक्ष के नेता ओम बिरला की उम्मीदवारी पर समर्थन देने से पहले उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा करने पर जोर दे रहे थे। ओम गोयल ने कहा कि उन्हें सूचित कर दिया गया है कि उपाध्यक्ष का मुद्दा इसके चुनाव के समय निपटाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष शर्ते रख रहा है जिसे सरकार खारिज कर चुकी है।

इससे पहले, कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष, अध्यक्ष उम्मीदवार को अपना समर्थन देने के लिए तैयार है, लेकिन उपाध्यक्ष पद के लिए विपक्षी पार्टी का उम्मीदवार होना चाहिए। संसद परिसर में आज मीडिया को जानकारी देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राजनाथ सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करके उन्हें अध्यक्ष को अपना समर्थन देने को कहा। राहुल गांधी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें बताया कि विपक्ष राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अध्यक्ष उम्मीदवार को अपना समर्थन देने के लिए तैयार है, लेकिन परंपरा के अनुसार उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को दिया जाना चाहिए।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव स्वाधीनता के समय से बिना किसी प्रतिस्पर्धा का होता है, लेकिन यह पहली बार है, जब इस पद के लिए प्रतिस्पर्धा हो रही है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

12 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

14 घंटे ago