आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 4 जनवरी 2025

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के राजधानी दिल्‍ली में 45 सौ करोड रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्‍यास करने के समाचार को दैनिक भास्‍कर, हिन्‍दुस्‍तान और दैनिक जागरण ने पहली सुर्खी बनाया है। वहीं, देशबन्‍धु, राष्‍ट्रीय सहारा, दैनिक ट्रिब्‍यून और वीर अर्जुन ने आम आदमी पार्टी पर प्रधानमंत्री के इन शब्‍दों – कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्‍ली को आप-दा में धकेला, को प्रमुखता दी है। अमर उजाला ने अनुमान लगाया है- अगले हफ्ते हो सकती है दिल्‍ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा।

पंजाब केसरी की सुर्खी है- संपत्ति का अधिकार संवैधानिक अधिकार, पर्याप्‍त मुआवजा दिए बिना सम्‍पत्ति से वंचित नहीं किया जा सकता।

हरिभूमि की खबर है- वंदे भारत 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौडने के लिए तैयार। तीन दिन का परीक्षण सफल।

इकोनॉमिक टाईम्‍स की सुर्खी है- कर्ज चुकाने के लिए कर्ज लेने पर लगेगी लगाम। आरबीआई का शिकंजा।

कासगंज में चंदन गुप्‍ता हत्‍याकांड के 28 दोषियों को उम्रकैद के समाचार को दैनिक जागरण और जनसत्‍ता सहित कई अखबारों ने प्रमुखता दी है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

21 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

21 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago