बिज़नेस

TDB-DST ने स्वदेशी 700 बार-हाइड्रोजन भंडारण प्रणालियों में सहयोग के लिए मेसर्स गुडलाइफ मोबिलिटी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) ने उन्नत मिश्रित प्रौद्योगिकियों पर आधारित उच्च दबाव वाली स्वदेशी हाइड्रोजन भंडारण प्रणालियों के विकास और व्यावसायीकरण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से तमिलनाडु के मदुरै स्थित मेसर्स गुडलाइफ मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

गुडलाइफ मोबिलिटी एक डीप-टेक स्टार्टअप है जो अगली पीढ़ी के 700 बार वर्किंग प्रेशर वाले कम्पोजिट ओवररैप्ड प्रेशर वेसल्स (सीओपीवी) के विकास में लगी हुई है। कंपनी ने चतुर्थ और पंचम टाइप की मिश्रित सिलेंडर प्रौद्योगिकियों में स्वामित्व वाली बौद्धिक संपदा विकसित की है जो उभरती हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था के आवश्यक घटक के रूप में हल्के, उच्च दबाव वाले हाइड्रोजन भंडारण से संबंधित महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करती है।

टीडीबी के सहयोग वाली इस परियोजना का उद्देश्य उच्च-प्रदर्शन वाले कंपोजिट प्रेशर वेसल्स के लिए मदुरै में एक उन्नत विनिर्माण व्यवस्था स्थापित करना है। यह तकनीक आवागमन संबंधी और स्थिर प्रणालियों के लिए हाइड्रोजन भंडारण, मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी), सीएनजी और सीबीजी भंडारण समाधानों और रक्षा तथा एयरोस्पेस अनुप्रयोगों सहित विभिन्न रणनीतिक और वाणिज्यिक अनुप्रयोगों को पूरा करेगी। इस पहल से उच्च-दबाव वाली भंडारण प्रणालियों में आयात पर निर्भरता में उल्लेखनीय कमी आने और उन्नत कंपोजिट प्रणालियों से संबंधित घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने की उम्मीद है।

टीडीबी के सचिव राजेश कुमार पाठक ने इस अवसर पर कहा, “हाइड्रोजन भारत की दीर्घकालिक स्वच्छ ऊर्जा और कार्बन उत्सर्जन कम करने की रणनीति के केंद्र में है। इसके लिए स्वदेशी उच्च दबाव भंडारण प्रौद्योगिकियों का समर्थन करना देश में मजबूत हाइड्रोजन मूल्य श्रृंखला के निर्माण के उद्देश्य से महत्वपूर्ण है। गुडलाइफ मोबिलिटी को टीडीबी की सहायता रणनीतिक रूप से गहन तकनीकी नवाचारों के व्यावसायीकरण को सक्षम बनाने के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है जो भारत की ऊर्जा सुरक्षा और उन्नत विनिर्माण के अनुकूल परिवेश को मजबूत करती है।”

गुडलाइफ मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापकों ने कहा, “हमें प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी) का समर्थन प्राप्त करके गर्व है। यह साझेदारी हमारी स्वदेशी कंपोजिट प्रेशर वेसल तकनीक और भारत से वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी हाइड्रोजन भंडारण समाधान विकसित करने के हमारे दृष्टिकोण को मजबूती से मान्यता प्रदान करती है। हमारा लक्ष्य टीडीबी के सहयोग से मदुरै में उन्नत विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाना और भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन तथा रक्षा और एयरोस्पेस जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सार्थक योगदान देना है।”

Editor

Recent Posts

फिजी के वित्त मंत्री एसरोम यूसुफ इमैनुएल ने नई दिल्ली में महालेखा नियंत्रक भवन का दौरा किया

भारत की महालेखा नियंत्रक (सीजीए) टीसीए कल्याणी ने आज नई दिल्ली के महालेखा नियंत्रक भवन…

3 घंटे ago

डाक विभाग और NSE ने भारतीय डाक के माध्यम से म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सरकार के संचार मंत्रालय के डाक विभाग (डीओपी) ने आज भारत के अग्रणी स्टॉक एक्सचेंज,…

3 घंटे ago

BCCI ने वर्ष 2025-26 सत्र के लिए सीनियर पुरुष और महिला टीमों के खिलाडियों के वार्षिक अनुबंध की घोषणा की

बीसीसीआई ने सीनियर पुरुष और महिला टीमों के खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर…

5 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब के रियाद में आयोजित विश्व रक्षा प्रदर्शनी 2026 में अपनी स्वदेशी रक्षा सामर्थ्य का प्रदर्शन किया

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में उच्च स्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 8-9 फरवरी,…

5 घंटे ago

CSIR-NISCPR ने मानव-केंद्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता और ऊर्जा सुरक्षा पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया

सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर), नई दिल्ली ने भारत-एआई इम्पैक्ट समिट 2026…

5 घंटे ago

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया

लोकसभा में विपक्ष ने अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है।…

9 घंटे ago