भारत

तेलंगाना और आंध्रप्रदेश ने विभाजन के बाद से लंबित मुद्दों के समाधान के लिए उच्‍च स्‍तरीय समितियों के गठन का निर्णय लिया।

तेलंगाना और आंध्रप्रदेश ने विभाजन के बाद से लंबित मु्द्दों के समाधान के लिए उच्‍च स्‍तरीय समितियों के गठन का निर्णय लिया है। तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और आंध्रप्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चन्‍द्रबाबू नायडू ने लंबित मुद्दों को लेकर कल शाम हैदराबाद में बैठक की।

बैठक में, आंध्रप्रदेश के पुनर्गठन और तेलंगाना के गठन से जुडे सभी लंबित मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा की गई। तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के. रेवंत रेड्डी और आंध्रप्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चन्‍द्रबाबू नायडू ने दोनों राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों और तीन अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों के नेतृत्‍व में एक समिति के गठन का निर्णय लिया है।

यह समिति विभिन्‍न संस्‍थानों की परिसंपत्तियों के बंटवारे सहित सभी लंबित मुद्दों को देखेगी। यदि समिति किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाती है, तो उस मामले को मंत्रियों की समिति के पास भेजा जाएगा। मंत्रियों की समिति में भी मामले का निपटारा न हो पाने की स्थिति में, उस विषय को दोनों मुख्‍यमंत्रियों के पास भेजा जाएगा। दोनों राज्‍यों में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक स्‍तर के अधिकारियों की समिति गठित करने का भी निर्णय लिया गया है।

बैठक में, तेलंगाना के मंत्री डी. श्रीधर बाबू और पोन्‍नम प्रभाकर तथा आंध्र प्रदेश के मंत्री के. दुर्गेश, सत्‍य प्रसाद और बी.सी. जनार्दन रेड्डी के अतिरिक्‍त, दोनों राज्‍यों के मुख्‍य सचिव भी उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी कल गुजरात का दौरा करेंगे, 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे साथ ही उद्घाटन तथा राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…

3 घंटे ago

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…

6 घंटे ago

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…

6 घंटे ago

94 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे दो और भारतीय टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया

दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…

19 घंटे ago