insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi and Israeli PM Benjamin Netanyahu
भारत

प्रधानमंत्री मोदी और इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का फ़ोन आया। दोनों नेताओं ने भारत-इजरायल स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप में लगातार हो रही प्रगति की समीक्षा की और दोनों देशों के आपसी लाभ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में हाल की घटनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों नेता संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *