insamachar

आज की ताजा खबर

Delhi High Court
भारत

दिल्ली हाई कोर्ट ने CBSE बोर्ड की ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्र और बोर्ड को नोटिस जारी किया

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा की उत्‍तर पुस्तिकाओं के लिए ऑन स्‍क्रीन मार्किंग प्रणाली को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर आज केन्‍द्र और केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड को नोटिस जारी किया। न्‍यायमूर्ति नीना बंसल कृष्‍णा और मधु जैन की खंडपीठ ने राष्‍ट्रीय भारतीय विद्यार्थी संघ की याचिका पर केन्‍द्र और सीबीएसई से जवाब मांगा है।

इस मामले में अगली सुनवाई 12 जून को होगी। जनहित याचिका में सीबीएसई द्वारा अपनाई गई डिजिटल मूल्‍यांकन प्रणाली की निष्‍पक्षता, पारदर्शिता और विश्‍वसनीयता पर सवाल उठाए गए हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *