अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती पक्तिका प्रांत में कल रात पाकिस्तान के हवाई हमलों में दस लोग मारे गए जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। इस हमले से सीमा पर दो दिन से जारी शांति भंग हो गई और संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ। यह हमला ऐसे समय में हुआ, जब दोनों देशों के बीच 48 घंटे का युद्धविराम समझौता हुआ था। वरिष्ठ तालिबानी अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम तोड़कर पक्तिका प्रांत में तीन क्षेत्रों पर बमबारी की। अधिकारी ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान भी जवाबी कार्रवाई करेगा। मृतकों में तीन स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ी भी शामिल हैं।
अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ये खिलाड़ी एक दोस्ताना मैच में हिस्सा लेने के लिए पक्तिका प्रांत गए थे। इस बीच, अफ़ग़ानिस्तान अगले महीने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला से हट गया है।
पाकिस्तान ने कतर के दोहा में सीमा पार हमले रोकने के उद्देश्य से होने वाली प्रस्तावित वार्ता पूरी होने तक युद्धविराम बढ़ाने का आह्वान किया। हालाँकि, इन हमलों के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि यह वार्ता जारी रहेगी या नहीं। दोनों पक्षों के बीच वार्ता आज शुरू होने वा
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…