भारत

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने बिहार के प्रवासी मजदूर की हत्या कर दी

कश्मीर घाटी में कल देर रात दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा इलाके में आतंकवादियों ने गोलीबारी की और बिहार के एक प्रवासी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकी घटना में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए व्‍यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले की निंदा की है। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी इस घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया है।

Editor

Recent Posts

भारत ने अफगानिस्तान को 13 टन बीसीजी के टीके और संबंधित सामग्री भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को 13 टन बैसिल कैल्मेट-गुएरिन (बीसीजी) के टीके और संबंधित सामग्री भेजी…

16 सेकंड ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैसाखी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया जा रहा है

पंजाब में आज बैसाखी का त्योहार श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे की भावना के साथ मनाया…

5 घंटे ago

डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

भारतीय संविधान के मुख्य शिल्‍पकार डॉ. भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर राष्ट्र आज…

5 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ स्थानों पर…

5 घंटे ago

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया।…

5 घंटे ago