भारत

NDA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुने जाने के साथ ही केन्‍द्र में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू

राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुने जाने के साथ ही केन्‍द्र में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनडीए नेताओं की कल नई दिल्ली में हुई बैठक में पारित एक प्रस्‍ताव में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के कार्यकाल में पिछले दस वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास किया है। प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि देश की जनता ने छह दशकों के बाद लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ एक मजबूत नेतृत्व चुना है।

इस अवसर पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए यह एक ऐतिहासिक जनादेश है।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एनडीए सरकार देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम करती रहेगी। एनडीए के सहयोगियों ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास विकसित भारत के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण है। नेताओं ने दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने में उनकी भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने गरीबी उन्मूलन की दिशा में नरेंद्र मोदी के प्रयास की भी प्रसंशा की।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह शामिल हुए। तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख, एन चंद्रबाबू नायडू, जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिव सेना नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास गुट) के प्रमुख चिराग पासवान, अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल भी बैठक में शामिल थीं। इसके अलावा राष्‍ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी, जनता दल (सेक्‍युलर) नेता एचडी कुमारस्वामी, हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा प्रमुख जीतन राम मांझी, जन सेना पार्टी के नेता पवन कल्याण और अन्‍य सहयोगी दलों के नेता उपस्थित थे।

उधर, आई एन डी आई गठबंधन के सहयोगियों ने केन्‍द्र में सरकार बनाने की रणनीति तय करने के लिए कल नई दिल्‍ली में बैठक की। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आधिकारिक आवास पर हुई।

बैठक के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जनादेश प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के खिलाफ आया है। उन्‍होंने कहा कि यह नरेन्‍द्र मोदी के लिए भारी राजनीतिक क्षति और नैतिक हार है।

बैठक में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, राष्‍ट्रीय जनता दल के तेजस्वी यादव, मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी, भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता डी. राजा, राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) गुट के प्रमुख शरद पवार, डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन और अन्‍य नेता शामिल हुए।

Editor

Recent Posts

NCS पोर्टल के माध्यम से रोजगार माध्यम बढ़ाने के लिए पोर्टर और गिगिन टेक्नोलॉजीज के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने आज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल…

51 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बैंकॉक 2026 विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को सम्मानित किया

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज बैंकॉक (थाईलैंड) में 30 मार्च…

1 घंटा ago

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

2 घंटे ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के ऊंचे खंड पर बने वन्यजीव गलियारे की समीक्षा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

अमरीका द्वारा ईरान के बंदरगाह की नाकेबंदी की घोषणा के बाद तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर के पार

ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक…

4 घंटे ago