भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स परीक्षण अभियान में एक नये अंतरिक्ष यान का संचालन करने वाली पहली महिला बन गई हैं। सुनीता विलियम्स ने कल फ्लोरिडा के केप कैनावेरल से नासा के अंतरिक्ष यात्री बैरी बुच विलमोर के साथ बोइंग के स्टार लाइनर कैप्सूल पर उडान भरी। यह अभियान पिछले कई वर्षों की देरी के बाद शुरू हुआ।
पहली मानव उड़ान 7 मई को निर्धारित की गई थी, लेकिन हीलियम रिसाव के कारण और बाद में यूएलए में बिजली आपूर्ति की समस्या के कारण इसमें देरी हुई। 61 वर्षीय बुच उड़ान की कमान संभालेंगे और विलियम्स उड़ान का संचालन करेंगी। ये दोनों लगभग एक सप्ताह तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगे और इसके बाद चालक दल कैप्सूल में सवार होकर धरती पर लौटेंगे। स्टारलाइनर मिशन का उद्देश्य भविष्य के नासा अभियानों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों और आवश्यक सामग्री को पृथ्वी की निचली कक्षा और उससे आगे तक ले जाना है।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…