होर्मूज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों के लिए अमरीका प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू करेगा। अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इस परियोजना से सैकडों जहाजों और लगभग बीस हजार नाविकों को सहायता मिलेगी।
सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध से तटस्थ और असम्बद्ध देश प्रभावित हुए हैं और अमरीका इन देशों के जहाजों को प्रतिबंधित जल क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलने में सहयोग करेगा। अमरीकी सेंट्रल कमान के अनुसार इसके लिए मिसाइल नाशकों, 100 से अधिक विमानों और 15 हजार कर्मियों की सेवाएं ली जाएंगी।
डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा कि इस प्रक्रिया में बाधा पहुंचाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने होर्मूज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को लगभग बंद कर रखा है। उधर, अमरीका ने भी ईरानी बंदरगाहों की नौसेनिक नाकेबंदी कर दी है।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…