मौसम

चक्रवाती तूफान रेमल से पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में तेज बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात ‘रेमल’ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज हवा के साथ तेज वर्षा होने की आशंका है। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव कल भीषण चक्रवाती तूफान में सकता है। पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों से ये टकराएगा और 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी।  इसके 25 मई, 2024 तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इस सिस्टम के 26 और 27 मई की मध्यरात्रि को पश्चिम बंगाल तट के पास उत्तर/उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लैंडफॉल की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक ने समिति को खेपुपारा (बांग्लादेश) से लगभग 800 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और कैनिंग (पश्चिम बंगाल) से 810 किलोमीटर दक्षिण में मध्य बंगाल की खाड़ी में दबाव की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और 25 मई की रात तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना है। इसके बाद, यह लगभग उत्तर की ओर बढ़ेगा और 26 मई की आधी रात के आसपास इसके सागर द्वीप एवं खेपुपारा के बीच बांग्लादेश एवं उसके आसपास के पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की संभावना है। यह 26 मई की शाम से 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे लेकर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में सामने आएगा।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने 12 टीमें तैनात की हैं और 5 अतिरिक्त टीमों को आपात स्थि‍ति में तैयार रहने को कहा गया है। जहाजों और विमानों के साथ सेना, नौसेना और तटरक्षक बल की बचाव एवं राहत टीमों को तैयार रखा गया है। शिपिंग महानिदेशक द्वारा कोलकाता और पारादीप बंदरगाहों पर नियमित अलर्ट एवं सलाह भेजी जा रही है। बिजली की तत्काल बहाली के लिए विद्युत मंत्रालय द्वारा आपातकालीन टीमें तैनात की गई हैं।

Editor

Recent Posts

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने चिनार कोर की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 4 अप्रैल, 2026 को श्रीनगर स्थित…

12 घंटे ago

इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन” के अध्यक्ष-निर्वाचित डॉ. नीति पाल ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की

भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में व्यापक और महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की है, जिसमें…

12 घंटे ago

इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन” के अध्यक्ष-निर्वाचित डॉ. नीति पाल ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की

"इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन" (IDF) की अध्यक्ष-निर्वाचित डॉ. नीति पाल, जो वर्तमान में भारत भ्रमण पर…

12 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने बिहार के मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में महात्मा गांधी…

12 घंटे ago

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के युद्धविराम के प्रस्ताव को खारिज कर दिया

ईरान ने अमरीका के 48 घंटे के युद्धविराम के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से खारिज…

14 घंटे ago

भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर ग्रीन सानवी युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर स्‍वदेश पहुंच रहा है

भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर, ग्रीन सानवी युद्धग्रस्त होर्मुज जल-डमरू-मध्य को सुरक्षित रूप से पार…

14 घंटे ago